Share
देहरादून 29 मई, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जून माह में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिये ’’रन फाॅर योगा’’ के आयोजन किये जायेंगे।
मंगलवार को सचिवालय में बैठक करते हुए उन्होंने विभिन्न आयोजन समितियों का गठन किया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपैक्स कमेटी, एडीजी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था समिति, सचिव आयुष की अध्यक्षता में समन्वय समिति, कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में योग समिति, डीएम देहरादून की अध्यक्षता में आयोजन स्थल समिति, सचिव परिवहन की अध्यक्षता में परिवहन समिति, सचिव सूचना की अध्यक्षता में मीडिया समिति, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में स्वछता समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही सभी संबंधित विभाग एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पास की व्यवस्था आइटीडीए द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिभागियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था दक्ष योग गुरु के माध्यम से की जाय। व्यवस्थाओं की दिन प्रतिदिन निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सामूहिक योग का प्रदर्शन देहरादून में किया जाएगा। इसके लिए एफआरआई का प्रस्ताव किया गया है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस(21 जून) के राष्ट्रीय आयोजन के लिए देहरादून का चयन किया गया है। 21 जून 2018 को 60000 प्रतिभागी सामूहिक योग प्रदर्शन करेंगे। सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक होने वाले मुख्य आयोजन से पहले 18 जून को रिहर्सल और 19 जून को फुल रिहर्सल किया जाएगा। इसमें उत्तराखण्ड पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, योग संस्थान, स्कूल, कॉलेज, महिला व सीनियर सिटिजन संगठन, युवा क्लब, नेहरू युवा केन्द्र, आशा, एएनएम कार्यकत्री सहित अन्य लोग प्रतिभाग करेंगे। योग संस्थानों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय आयोजन होने के अलावा सभी राज्यों के मुख्यालयों, जनपदों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आनंद बर्धन, सचिव डाॅ.भूपेन्द्र कौर औलख, श्री आर.के.सुधांशू, श्री डी.सेंथिल पांडियन, श्री नितेश झा, श्री हरबंश सिंह चुघ, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दिलीप जावलकर, डीएम व एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *