Share
देहरादून 28 मई, 2018(सू.ब्यूरो)-देहरादून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इस संबंध में भारत सरकार के आयुष विभाग के सचिव श्री वैद्य राजेश कोटेचा ने उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह को पत्र लिखकर सूचित किया है कि देहरादून इस वर्ष 21 जून, 2018 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान सूचित किया था कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
उत्तराखण्ड जो कि विश्व पटल पर आयुर्वेद, योग और ध्यान की भूमि के रूप में विख्यात है, उसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र बनना अत्यंत गौरव पूर्ण क्षण है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *