Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। शहर में कई ढांेगी पाखंडी तांत्रिक बाबाओं ने अपनी दुकानें खोली हुई है और मोबाइलबाजी की छिछोरी मुहब्बतबाजी मंे पड़े प्रेमी जोड़ों को तरह तरह के प्रलोभन देकर यह अपनी दुकानें चला रहे है। निजी टीवी चैनलों व समाचार पत्रों में विज्ञापन के जरिये यह पाखण्डी दावा करते हैं कि काला जादू के जरिये वह कुछ भी कर सकते है। सिफ्ली छोड़ते ही मनचाहा प्यार जादू करने वाले के कदमों में होगा, सौतन दुश्मन से फौरन छुटकारा, मुकदमेंबाजी में जीत और भी तरह तरह के प्रलोभन इन पाखण्डियो के भ्रामक विज्ञापनो में नजर आते है। जुमा जुमा आठ दिन का इश्क फरमाने वाले प्रेमी जोड़े इन पाखण्डियों के चक्कर में पड़कर घर के बर्तन व पैसे चुराकर इन पाखण्डियो के हवाले कर रहे है जबकि हकीकत यह है कि यह पाखण्डी किसी मर्ज की दवा नहीं है। पहली विजिट में भोले भाले लोगों से 151 रूपये की फीस लेते हैं ताकि उन्हें ज्यादा न लगे और उसके बाद फिर इनकी डिमांड हजारों रूपये मंे बदल जाती है। एग्जाम में पास होने से लेकर और भी लालची बातें कहकर यह नौजवान नस्ल को गुमराह कर रहे है। ताज्जुब की बात यह है कि इन पाखण्डियों पर पुलिस प्रशासन का कोई शिकंजा नहीं है। वहीं इन पाखण्डियों ने विजिटिंग कार्ड भी छपवा रखे हैं साथ ही पम्फलेट भी घरो में बंटवा रहे है। अंधविश्वासी महिलायें इन पाखण्डियों का सबसे ज्यादा शिकार बन रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *