Share

एजेंसी न्यूज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार फिर गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कराची में पिछले तीन दिनों में भयंकर गर्मी के चलते कम से कम 65 लोग की मौत हो गई । स्थानीय मीडिया के अनुसार मंगलवार को कराची में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार ईधी फाउंडेशन में 144 लोगों के शवों को लाया गया था, जिसमें से 65 लोगों की मौत गर्मी की चपेट में आने से हुई।
ईधी ने बताया की गर्मी से पीड़ित अधिकांश लोगों को कोई चिकिस्ता सहायता नहीं मिली थी, जिसकी वजह से घर पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मरने में सबसे कम उम्र का एक छरू वर्षीय बच्चा भी शामिल था और सबसे ज्यादा 78 वर्षीय बुजुर्ग थे। हालांकि, शहर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन दावों से इंकार कर दिया है।
पाकिस्तान मौसम विभाग ने कराची में गर्म लू चलने की चेतावनी जारी की है और कहा कि यह पूरा सप्ताह गर्म होगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान 40-43 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार कराची के महापौर वसीम अख्तर ने निवासियों से आग्रह किया कि वे दिन के दौरान गर्मी से अपना बचाव करें। वर्ष 2015 में पाकिस्तान में भयंकर गर्मी से कम से कम 1,200 लोगों की मौत हो गई थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *