Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। वार्ड 41 के सीधी सराय की फसियो गली में जैसे तैसे करके आठ दिन पूर्व निर्माण कार्य शुरू हुआ था मगर दो दिन काम होने के बाद यह फिर रूक गया। काम कराने वाला ठेकेदार और पार्षद एक दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ रहे हैं जबकि इस सबके बीच गली के लोग रमजान के दिनो में गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर है।
गली के कामरान, रियासत अली सैफी, नदीम शम्सी, मौ0 सैफुल आदि ने बताया कि कई महीनो से गली पाईप लाईन डलने के बाद से जर्जर हालत में है मगर इसको सही कराने में क्षेत्रीय पार्षद बिल्कुल गम्भीर नहीं है। जैसे-तैसे अभी आठ दिन पहले काम शुरू हुआ मगर दो दिन होने के बाद फिर रूक गया। इससे गली में और ज्यादा गंदगी फैल गयी है। गली बनाने वाले ठेकेदार सईदउद्दीन मार्शल का कहना है कि गली में नाली में सिल्ट फंसी हुई है। पार्षद सफाई कर्मचारियो से पहले वह साफ करवायें तभी काम आगे बढ़ पायेगा। जबकि इस बारे में पार्षद पिता रईस अहमद का कहना है कि उन्होनें सफाई करवा दी है। ठेकेदार की तरफ से काम लेट हो रहा है। इस पूरे मामले पर सोमवार दोपहर निर्माण विभाग के जेई अनुज कुमार से बात की गयी तो उनका कहना था कि काम का वर्क आॅर्डर आठ दिन पहले जारी हो चुका है। अभी तक काम प्रगति पर क्यूं नहंी है। इस सम्बन्ध में वह ठेकेदार से बात करेंगे। बहरहाल रमजान के दिनो में भी सुस्त गति से चल रहे निर्माण कार्य से गली के लोग परेशान हो रहे है। पांच वक्त की नमाज के लिए लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं अंधेरे में महिलायें व बच्चे जर्जर नाली में गिरकर चोटिल हो रहे है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *