Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शनिवार को एसएसपी जे0 रवीन्द्र गौड़ ने पुलिस लाईन में पिछले दिनों हुई 33 लाख की लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को 32 लाख की रकम के साथ मीडिया के समक्ष पेश किया। एसएसपी ने बताया कि भूटान, नेपाल आदि देशों के अलावा यूपी, आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान जैसे स्थानों पर लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंग ने इस लूटकांड को अंजाम दिया था।
बता दें कि बीती पांच मई को शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोपहर में उस वक्त हडकंप मच गया था। जब पीलीकोठी स्थित एक्सिस बैंक के बाहर से लुटेरों ने कैश वैन में 33 लाख कैश से भरा बैग कपनी कर्मचारी से लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना से पुलिस की खासा किरकरी भी हुई थी,क्यूंकि तमाम चेकिंग पॉइंट्स के बावजूद लुटेरे भागने में कामयाब हो गए थे। सिवाय कुछ जगह के सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस के पास कोई रास्ता नहीं था। इसलिए भी चुनौती बड़ी थी। आज एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने घटना का अनावरण करते हुए लूट की रकम में से 32 लाख रुपये बरामद दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही
एसएसपी के मुताबिक घटना में शामिल पांचो अभियुक्त बेहद शातिर और प्रोफेशनल हैं। वे न सिर्फ यहां बल्कि कई राज्यों के साथ नेपाल और भूटान में भी कैश लूटने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्त में आया आरोपी नरेश पुत्र भारत सिंह कानपूर शहर का रहने वाला है। जबकि फरार आरोपी सभी पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाई गुड़ी के रहने वाले हैं। इनमें मनोज,बिजेंद्र,अमर और वीरेन शामिल हैं।
ऐसे करते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक आपस में सभी रिश्तेदार हैं। और बिना हथियार के इसी तरह टारगेट कर अपना शिकार बनाते हैं। लूट के बाद वहां नहीं ठहरते और अपना ठिकाना बदल देते हैं। जिससे इन्हें आसानी से नहीं पकड़ा जा सके। लूट के बाद इन चारों ने नरेश से सम्पर्क किया था और उसे लूट की रकम देकर कानपूर रवाना होने की बात कह गए थे।
स्थानीय स्तर पर मिली थी मदद
यही नहीं पुलिस के मुताबिक इन्हें स्थानीय स्तर पर भी मदद मिलती है। इसीलिए इस घटना में भी इन्हें जानकरी मिली थी और ये महज दस मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इनके और साथियों की भी तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी ने निभाई अहम् भूमिका
इसके अलावा पुलिस ने ये बताने से मना कर दिया है कि पुलिस इन तक पहुंची कैसे। उसके मुताबिक ये आरोपी इस चीज का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए चार्जशीट सीधे कोर्ट में पेश की जायेगी। घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज की अहम् भूमिका बताई जा रही है। उसमें एक आरोपी का चेहरा साफ दिखा। जब उसके बारे में पता किया गया तो उसका एक रिश्तेदार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में मिला। जिसने उसकी पहचान की। फिलहाल अब पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का नगद पुरुस्कार भी दिया गया है। वहीं इस लूटकांड में शामिल मनोज पुत्र भारत सिंह, विजेन्द्र ग्वाला पुत्र चन्द्र ग्वाला, अमर ग्वाला पुत्र अधिक ग्वाला तथा वीरेन्द्र ग्वाला पुत्र गणेश ग्वाला निवासीगण फाटकपुर थाना राजगंज जिला न्यूजलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल की तलाश तेजी से की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *