हिस्ट्रीशीटरों, सट्टा खाईबाड़ों व अन्य अपराधियों के इलाकों में जाकर पुलिस ने लाउड स्पीकर से क्षेत्र की जनता को सचेत किया

439
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एसएसपी जे0 रवीन्द्र गौड़ के निर्देश पर शनिवार को समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ अपने अपने इलाकों का भ्रमण करते हुए लाउड स्पीकर के जरिये हिस्ट्रीशीटरों, सट्टा खाईबाड़ों व अन्य अपराधियों से जनता को सचेत रहने के बारे में जागरूक किया। साथ ही अपराधियों को सुधर जाने की हिदायत दी। सट्टा खाईबाड़ों के अड्डों पर जाकर चेक किया कि धंधा चल तो नहीं रहा। लाउड स्पीकर से ऐलान करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ऐसे अपराधियों का बहिष्कार करे और उनके द्वारा किये जा रहे आपराधिक कार्यों की सूचना तुरन्त पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। एसएसपी जे0 रवीन्द्र गौड़ द्वारा जनपद को अपराध मुक्त बनाने की पहल के तहत शनिवार को यह नजारा देखने को मिला।

LEAVE A REPLY