Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने चार वाहन चोरों को चोरी की 6 बाइकों के साथ शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। वाहन चोर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं जो मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्र से वाहन चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर उसे बेच देते थे।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का खुलासा करते हुए बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पंडित नगला क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार लोगों को रूकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनो बाइकें चोरी की है और वह चारो मिलकर मुरादाबाद व आसपास के शहरों से बाइक चोरी करते हैं और भोले भाले लोगों को फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेच देते है।
आरोपियांे की निशानदेही पर चार और चोरी की बाइकें बरामद की गयी। गिरफ्त में आये वाहन चोर जीशान पुत्र स्व0 मजहर निवासी पीतल बस्ती गली नं0 3 कटघर, जीशान उर्फ बाबा पुत्र रिफाकत हुसैन निवासी ग्राम गोट थाना कटघर, फरमान पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्राम नियामतपुर इकरौटिया थाना मूंढापांडे तथा रूखसार आलम पुत्र तस्लीम निवासी ग्राम नियामतपुर इकरौटिया मूंढापांडे है। चारों वाहन चोरों का चालान करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।
संजय गर्ग ने कटघर थाने के प्रभारी निरीक्षक का चार्ज लेते ही बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार वाहन चोरों को धर दबोचा जिसकी क्षेत्रवासी खुले दिल से प्रशंसा कर रहे है।
बता दें कि वाहन चोरी की घटनायें बहुत तेजी के साथ बढ़ी हुई है। ऐसे में इंस्पेक्टर कटघर संजय गर्ग की यह कार्यवाही वाहन चोरो के लिए एक बड़ी चेतावनी है। वहीं कटघर के लोगों को नये प्रभारी निरीक्षक से और भी बहुत उम्मीदे हैे कि वह क्षेत्र में सट्टा व ई कचरा पर भी अंकुश लगायेंगे। वाहन चोरियों की वारदातें भी क्षेत्र में काफी बढ़ी हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *