Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। देश में छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं में दिन ब दिन वृद्धि होती जा रही है। रोजाना ही छेड़खानी की वारदातों के साथ मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें घटित हो रहीं है। लगता है इंसान फिर से जानवर बनता जा रहा है। वहीं महानगर में दौड़ने वाले आॅटो के कुछ चालक छिपे तौर पर महिलाओं व युवतियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में लगे है।
कुछ आॅटो में म्यूजिक सिस्टम लगे हुए है। महिलाओं व युवतियों के आॅटो में बैठते ही आॅटो चालक भौंडें व अश्लील गीत तेज आवाज में बजाना शुरू कर देते है। चालक कम और सड़कछाप गुंडे जैसी शक्ल में ज्यादा नजर आने वाले यह आॅटो चालक बीच रास्ते में आॅटो रोककर महिला यात्रियों से साफ कह देते हैं कि गाने तो बजेंगे बैठना है तो बैठे नहीं तो उतर जाओ। मजबूरन महिलाओं को इन अश्लील गानों के बीच मानसिक डत्पीड़न सहते हुए यात्रा करनी पड़ती है। जगह जगह चैक चैराहों पर दुपहिया वाहनो की बारीकी से चेकिंग करने वाली पुलिस को आॅटो चालको की यह मनमानी नजर नहीं आ रही न ही तेज आवाज में बजते बेहूदा गीत उन्हें सुनाई दे रहे है। बता दें कि कई साल पहले कांठ रोड पर आॅटो चालक व उसके साथी की बदतमीजी से तंग आकर एक छात्रा चलते आॅटो से कूंद पड़ी थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी आॅटो चालकों के ड्रेस कोड लागू करने व उनके परिचय पत्र जारी करने के आदेश दिये थे मगर आज तक यह आदेश लागू नहीं हो सके।
हुकूमत एक्सप्रेस के माध्यम से महानगर की महिलाओं व युवतियों ने यातायात पुलिस से गुहार लगाई है कि आॅटो की चेकिंग की जाये और इनमें लगे म्यूजिक सिस्टम को हटवाया जाये। साथ ही चेकिंग के दौरान आॅटो में म्यूजिक सिस्टम पाये जाने पर आॅटो चालक का डीएल निरस्त करने की सख्त करने की कार्यवाही की जाये अन्यथा आॅटो चालकों का यह बेलगाम रवैया किसी दिन किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता है। विशेषकर यातायात पुलिस को इस ओर गम्भीरता से सोचने की आवश्यकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *