Share

मुरादाबाद। शाबान का चांद मंगलवार शाम नजर आ गया। चांद की 29 तारीख रही। लिहाजा बुधवार को शाबान की पहली तारीख होगी। शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद ने बताया कि एक मई को शब-ए-बरात होगी। शाबान का चांद नजर आ गया है। बुधवार को शाबान की पहली तारीख होगी। कहा कि शब-ए-बरात के दिन इंसान की जंदगी का हिसाब किताब होता है। इस रात जो भी सच्चे दिल से अपने गुनाहों की तौबा करता है, उसके सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। इसलिए ज्यादातर मुसलमान इस रात इबादत-ए-इलाही में मशगूल रहें। शब-ए-बरात के मौके पर पूरे साल का लेखा जोखा तैयार किया जाता है। मस्जिदों और कब्रिस्तानों में साफ-सफाई करके सजावट की जाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *