Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर ऊपर व नीचे असली नोट एवं बीच में नोटों के आकार के कागज फिट कर घोखाधड़ी करने वाले 6 नटवरलालों को पुलिस ने धर दबोचा। शातिर नटवरलाल अब तक कई लोगों को चूना लगा चुके है।
मंगलवार को एसपी सिटी ने शातिर नटवरलालों की कारगुजारी मीडिया के सामने रखी। प्रेसवार्ता में बताया कि रकम दोगुनी करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 6 लोगों को पकड़ा गया है। मझोला पुलिस को सूचना मिली थी कि धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य दिल्ली रोड पर कुछ लोगों को असली नोटों के बीच में कागज के टुकड़े थमाकर धोखाधड़ी कर रहे है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने फोर्स के साथ दबिश देकर मौके से राजपाल सिंह निवासी कांशीराम नगर, प्रकाश सिंह निवासी अटलापुर इलाहाबाद हाल निवासी संत नगर थाना बुराडी दिल्ली, तारा चन्द निवासी भाऊपुरा थाना टाण्डा रामपुर, वीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गन्धौर थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर, दयाराम निवासी ग्राम मनौटा थाना हीमपुर दीपा बिजनौर तथा अजीत निवासी ग्राम ऊचावली थाना छजलैट को दिल्ली रोड पर मिलन होटल के पास से धर दबोचा। यह लोगांे को रकम दोगुनी करने के नाम पर दो हजार एवं पांच सौ रूपये के असली नोटों के बीच में नोटों के आकार के कागज लगाकर धोखाधड़ी कर रहे थे। गड्डी में ऊपर व नीचे 10-12 नोट लगे हुए होते थे। गड्डी को इस तरह सील पैक करते थे कि कागज के टुकड़े नजर नहीं आते थे। पुलिस ने इनके पास से 30 गड्डियां बरामद की। जिनमें 2 हजार रूपये के नोट ऊपर नीचे लगे हुए थे। वहीं 500 रूपये के नोटों की 27 गड्डियां मिलीं। कुल 73500 रूपये पकड़ में आये। साथ ही कागज की 143 गड्डियां अलग से मिली। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों का चालान करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *