Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पुरानी कहावत है मुंह खाये और आंख शरमाये। महानगर के अमरोहा गेट चैराहे का भी कुछ यही हाल है। यहां तैनात होमगार्ड चैराहे पर ठेला लगाने वालों से याराना गांठे हुए हैं। ठेले वाले फल आदि होमगार्डस को खिलाते रहते हैं और बदले में होमगार्ड उन्हें चैराहे पर ठेले लगाने की छूट दिये हुए है।
अमरोहा गेट चैराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या रोजाना की बात है। इसका सबसे बड़ा कारण है चैराहे की साईड में फलों व सब्जियों के ठेले। यहां तैनात होमगार्ड कभी इन ठेले वालों से कुछ नहीं कहते क्योंकि इन ठेले वालों की बदौलत ही इन होमगार्ड्स का मुंह चलता रहता है। बुधवार दोपहर भी अमरोहा गेट चैराहे पर ट्रैफिक जाम लगा नजर आया। होमगार्ड जाम खुलवाते तो देखे गये मगर ठेले वालों से यह नहीं कहा कि ठेले साईड में कर लो। एक होमगार्ड तो बकायदा ठेले के पास खड़ा होकर खीरे खाता हुआ नजर आया। जब इस पर कैमरे की फ्लैश चमचमाई तो यह बिदक लिया। जाम खुलवा रहे होमगार्ड से जब पूछा गया कि ठेले साईड में क्यूं नहंी करवा देते जिससे रास्ता खुल जाये तब होमगार्ड जवाब देने की बजाये बगले झांकने लगा और खामोश रहा। इसका सीधा सा जवाब है कि मुंह खाये और आंख शरमाये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *