Share

नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) कर्नाटक विधानसभा के चुनाव एक चरण में 12 मई को होंगे और मतगणना 15 मई को की जाएगी।
चुनाव आयोग ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी और इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।
आयोग के अनुसार चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 24 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे और नामांकन पत्रों की जांच 25 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की आखिरी तिथि 27 अप्रैल होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *