Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कल तक अपने कार्यालय में बैठकर हिटलर मिजाज दिखाने वाले बिजली विभाग के एक आलाधिकारी के तेवर भी इस समय पूरी तरह ढीले हुए पड़े हैं। इन जनाब के बारे में मशहूर है कि इनके कार्यालय में कोई भी इनका मातहत व कर्मचारी बोलता तक नहीं है। यह जब जिसको चाहें बुरी तरह लताड़ देते है। इनके हिटलर मिजाज का एक उदाहरण अभी पिछले दिनों सरेआम देखने को मिला था जब इनकी अभद्रता से एक कर्मचारी की जान पर बन आयी थी।
अपने कार्यालय में कोई समस्या लेकर आने वाले उपभोक्ताओं से भी यह अधिकारी महोदय इस अंदाज में बात करते थे कि जैसे वह बेचारा किसी पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी के सामने शिकायत लेकर आया हो। हर बात को अपने तरीके से अपनी मर्जी से करने के लिए मशहूर इन अधिकारी को भी अब चिंता सताने लगी है कि बिजली प्राइवेट हाथों में चली गई तो उनका क्या होगा? प्राइवेट सेक्टर में अगर उनकी जुगाड़ लग भी गयी तो फिर यह हिटलरशाही उन्हें अपनी जेब में रखनी पड़ेगी। हिटलर मिजाज वाले इन बिजली अधिकारी की हालत यह थी कि कार्यालय में आने वाली महिला उपभोक्ताओं तक से यह सीधे मुंह बात नहीं करते थे। अब बेचारे सबकुछ भूलकर इसी फिक्र में लगे हैं कि क्या होगा?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *