Share
देहरादून 14 मार्च, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय संस्कृति की त्रिवेणी फूल-फूल माई/फूल देई त्यौहार बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति के इस त्यौहार की बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व उत्तराखण्ड की संस्कृति को उजागर करता है। फूलदेई उत्तराखण्ड की प्राचीन परम्परा है। नव वर्ष के आगमन पर बच्चे घरों में जाकर पुष्पदान करते है और बड़ों का आशीर्वाद लेते है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्यौहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्यौहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को फूलदेई त्यौहार की शुभकानाएं एवं बधाई दी हैै।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *