Share

लखनऊ । इस वर्ष का पहला चंद्रगहण पहले महीने की आखिरी तारीख को यानी 31 जनवरी को होगा। माघ शुक्ल पूर्णिमा पर होने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के साथ एक दर्जन से अधिक देशों में देखा जाएगा। इस बार 31 जनवरी को सूर्यग्रहण शाम को 5ः55 बजे से शुरू होकर रात 8ः40 बजे तक रहेगा। इस तरह ग्रहण काल कुल 2 घंटे 45 मिनट का रहेगा। देश के पूर्वी राज्यों असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण प्रारंभ होने के पहले ही चंद्रोदय हो जाएगा। इन प्रदेशों में खग्रास रूप में चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण का अशुभ असर 30 दिनों तक मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर रहेगा। वहीं अन्य 3 राशियां इसके अशुभ असर से बच जाएंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *