कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर ईडी के छापे

6048
Share

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम के दिल्ली और चेन्नई स्थित पांच ठिकानों पर आज छापे मारे।
ईडी ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड की मंजूरी की जांच के संबंध में ये छापे मारे हैं।
कार्ति को आईएएनएक्स मीडिया मामले में 11 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश होना था लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने पर निदेशालय ने उन्हें 16 जनवरी को तलब किया है।

LEAVE A REPLY