तीन तलाक विधेयक लटका, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

2330
Share

नयी दिल्ली 05 जनवरी (वार्ता) राज्यसभा में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही नौ सरकारी विधेयकों को पारित करने के बाद आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी लेकिन विपक्ष के कड़े विरोध के कारण तीन तलाक से संबंधित विधेयक लटक गया।
लोकसभा ने तीन तलाक विधेयक को पारित कर दिया था। राज्यसभा में इसे पेश किया गया लेकिन विपक्ष इसे
प्रवर समिति के पास भेजे जाने की मांग पर अड़ गया जिस पर सरकार सहमत नहीं हुई जिससे यह विधेयक लटक गया।

LEAVE A REPLY