Share

नोएडा, 25 दिसंबर(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली और नोएडा वासियों को तोहफा देते हुए आज दिल्ली मेट्रो की पहली चालक रहित मैजेंटा लाइन रेल का उद्घाटन किया।

श्री मोदी ने नोएडा को दक्षिण दिल्ली से जोड़ने वाली 12.64 किलोमीटर लम्बी इस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा तथा उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे के साथ इस ट्रेन से सफर भी किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *