श्रीनगर में मौसम का पहला हिमपात

1899
Share

श्रीनगर, 12 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस मौसम का पहला हिमपात होने से यहां नजारा बेहद मनमोहक हो गया है।

श्रीनगर में कल दिन में बारिश के बाद देर रात हिमपात हुआ है जिससे इलाके का नजारा मनमोहक हो गया है।
लोग जब सुबह सोकर उठे तब घरों के छत तथा पेड़ों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली।

LEAVE A REPLY