Share

एजेंसी न्यूज
मुम्बई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मिलान में एक निजी समारोह में शादी कर ली है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने खुलासा किया है कि कपल की शादी नजदीकी दोस्तों और परिवार के बीच हुई। विराट और अनुष्का भारतीय समयानुसार सोमवार रात 8 बजे अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की।
बता दें कि इस शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जो तेजी से वायरल हुई। खबर थी कि शादी मशहूर पैलेस में हुई। शादी में शाहरुख, आमिर समेत कई सेलेब्रिटीज को भी इनवाइट किया गया।
जबर्दस्त सिक्योरिटी के साथ मेहमानों की एंट्री की तैयारी की गई थी। सुनने में ये भी आ रहा है कि शादी पंजाबी स्टाइल में हुई। दिन में शादी और रात में पार्टी का इंतजाम हुआ। वेन्यू की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्राफेशनल भांगड़ा डांसर्स नजर आए हैं।
वहीं रिसेप्शन की तारीख भी फिक्स हो गई है। पहले रिसेप्शन की तारीख 21 बताई जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरुष्का की शादी पिछले 3-4 महीने में ही तय हुई है। शादी बहुत सादगी से हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *