Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। गुजरात विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। 11 दिसंबर की दोपहर पार्टी ने उनके निर्वाचन की घोषणा की है। गौरतलब है कि राहुल का निर्वाचन निर्विवाद हुआ है।
गुजरात में चल रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी 16 दिसंबर को पार्टी की कमान संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक उनकी मां सोनिया गांधी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पिछले कई वर्षों से पार्टी के भीतर से उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठ रही है। लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से उनकी ताजपोशी टलती रही। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई संदेश दिया है। एआईएडीएमके पार्टी नेता टी.टी.वी. दिनाकरन ने भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बधाई दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *