Share

एजेंसी न्यूज
अहमदाबाद। गुजरात विधान सभा के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 68 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी राज्य के वरिष्ठ उप निर्वाचन अधिकारी उन्मेश सिन्हा ने दी। 182 सदस्यों वाली विधानसभा की लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 89 सीटों के लिए मतदान हुआ।
शनिवार को जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हुआ उसमें राजकोट पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, मांडवी से कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल और अमरेली से परेश
धनानी शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस लड़ाई में इस को चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे राहुल गांधी के लिए भी यह चुनाव लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। दूसरे चरण में शेष 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य में मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *