Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सरसों का तेल देख भाल कर खरीदें। क्योंकि इस समय शहर में मिलावटी सरसों का तेल खपाया जा रहा है। यह मिलावटी तेल घी की तरह जम रहा है। देखने पर लगता है कि इसमें चर्बी आदि का मिश्रण है। असालतपुरा के सीधी सराय की एक दुकान से यहीं के एक व्यक्ति ने चार दिन पहले सरसों का तेल खरीदा था। दूसरे दिन यह तेल प्लास्टिक की बोतल में बिल्कुल घी की तरह जम गया। इस सम्बन्ध में जब दुकानदार से शिकायत की गयी तो दुकानदार ने दो टूक कह दिया कि मेरे पास तो टिन में तेल बिल्कुल सही है। आखिर अपनी गलती दुकानदार क्यूं मानने लगा। बहरहाल यह साफ है कि सरसो के तेल में मिलावट की जा रही है। खाद्य विभाग को चाहिये कि जिन दुकानों पर सरसों का तेल थोक व फुटकर में बेचा जाता है वहां छापामारी कर सैम्पल भरे ताकि यह लोगों की सेहत पर भारी न पड़े।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *