समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में बड़े-बड़े वादे किए हैं। सपा के घोषणापत्र में कहा गया कि 6 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। गांव और शहरों में WIFI जोन बनाए जाएंगे।समाजवादी पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को लेकर खास वादा किया गया है। सपा की ओर से जारी घोषणापत्र में कहा गया कि सरकार बनने के बाद यूपी में बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। 6 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बुजुर्ग महिला कारीगरों को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाएगी। सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अल्पसंख्यकों के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा की जाएगी। उनके खिलाफ हेट क्राइम को पूरी तरह से रोका जाएगा। साथ ही अखिलेश ने पार्टी के घोषणापत्र में 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित और पीडीए के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है।सपा के घोषणापत्र में ये भी कहा गया कि माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति के द्वारा आम आदमी की जमीन को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए विशेष STF बनाई जाएगी। समाजवादी पार्टी इसके बाद अभी दो और घोषणापत्र लेकर आएगी। अखिलेश ने कहा कि आधी आबादी (महिलाओं) के लिए अलग से घोषणापत्र लाएंगे। संविधान बदलने की कोई साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। हमारा देश संविधान से चलेगा, मन विधान से नहीं चलेगा।सपा के घोषणापत्र में कहा गया कि यूपी के प्रमुख शहरों को AI और IT हब के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी गांवों और शहरों में WIFI जोन विकसित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश को पूरे दूशे में AI के क्षेत्र में सबसे अग्रणी प्रदेश बनाने का संकल्प पीडीए सरकार का रहेगा।सपा के घोषणापत्र की तैयारी पहले से चल रही थी। इसे बनाने में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स की मदद ली गई है। साथ ही चुनावी मैनेजमेंट से जुड़ी एजेंसी ने भी इस मेनिफेस्टो को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
