समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान आजम खान ने कहा कि मैं जेल में अपने बेटे और बाकी लोगों से कहता था कि काश अखिलेश ने भी छह महीने जेल में आ आएं ताकि उन्हें भी जेल की वास्तविकताओं का पता चले। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते समय पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान जेल में बिताए अपने साढ़े पांच साल के समय को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ जेल ट्रांसफर के दौरान मारे जाने के डर के बारे में बात की। जेल में मिले दर्द को बयां करते हुए आजम खान ने कहा, वो जेल में अपने बेटे से कहते थे, दिल चाहता है 6 महीने के लिए अखिलेश यादव भी जेल आ जाएं। ताकि उन्हें मालूम हो कि जेल में दिन और रात कैसे गुजरते हैं। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे उनका बेटा अक्सर पूछता था कि क्या वे कभी जेल से बाहर निकल पाएंगे। आजम खान ने कहा कि वे चाहते थे कि अखिलेश यादव छह महीने जेल में बिताएं ताकि वे कैदियों की तकलीफों को समझ सकें। खुद को “आधा टूटा हुआ इंसान” बताते हुए आजम खान ने कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ जो बर्ताव किया गया, उसने किसी कमजोर इंसान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया होता। उन्होंने जेल में अपनी पत्नी और बेटे द्वारा झेली गई परेशानियों का भी जिक्र किया। उस घटना को याद करते हुए आजम खान ने बताया कि जेल ट्रांसफर के दौरान उन्हें और उनके बेटे को अलग-अलग गाड़ियों में ले जाया गया, जिससे उन्हें डर लगा कि शायद यह उनकी आखिरी मुलाकात हो। आजम खान ने कहा, “उन्होंने मुझे एक तरफ और मेरे बेटे को दूसरी तरफ खड़ा कर दिया और हमें अलग-अलग गाड़ियों में ले गए। जब मैंने पूछा कि उसे अलग क्यों ले जाया जा रहा है, तो कोई जवाब नहीं मिला। मैंने अपने बेटे से कहा, ‘बेटा, शायद आज हमारी आखिरी मुलाकात है। अगर हम यहां नहीं मिल पाए, तो हम परलोक में मिलेंगे’। उन्होंने आगे बताया कि वे हर रात मौत की दुआ करते थे।AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आजम खान आजम खान ने कहा कि जो लोग आजकल आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें आपने ही बड़ा बनाया है। उन्हें कोई ऐसी दवा मिलनी चाहिए जिससे उनकी ‘बिना वजह खुद को बड़ा दिखाने’ की बीमारी ठीक हो जाए और वे वापस अपनी असली हैसियत पर आ जाएं। उनके सामने कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। बस एक छोटा सा लक्ष्य है। सरकार को बनने न देना। वे ‘किंगमेकर’ तो नहीं बन सकते, लेकिन दूसरों का खेल जरूर बिगाड़ सकते हैं। यह एक बहुत ही तुच्छ और शर्मनाक मकसद है। सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करते समय आजम खान ने कहा, “अगर मुझसे (बोलते समय) कोई गलती हो जाए तो मुझे माफ कर दीजिएगा, क्योंकि मैंने 5.5 साल एक अंधेरी कोठरी में बिताए हैं। इसका मेरे शरीर, दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। अगर मैं कोई आम इंसान होता, तो मैं, मेरा बेटा और मेरी पत्नी हम सब मर चुके होते। जिस सख्ती, नफरत और घृणा का हमने सामना किया, उसने तो हमें खत्म ही कर दिया होता, लेकिन मैं मजबूत निकला। ऐसा लगता है कि मेरी मौत तो पक्की है, लेकिन कुछ काम पूरा करने के बाद ही होगी। मैं उन कुछेक ‘पागलों’ में से एक हूं, जिन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक ही रास्ता और एक ही मंजिल चुनी। मैंने लगभग 50 साल का सफर सिर्फ एक परिवार और एक इंसान के साथ तय किया, वो है नेताजी मुलायम सिंह यादव।
