Share

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी करते हुए FSSAI और केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि खाने के पैकेट के सामने लाल रंग के षटकोण (Hexagon) में चेतावनी वाला निशान लगाना होगा। पैकेट पर हाई फैट, शुगर और नमक की जानकारी देना भी जरूरी है।सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट में बिकने वाले खाने की चीजों को लेकर कहा है कि जिन खाद्य पदार्थों में फैट, शुगर या नमक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है, उनके पैकेट के सामने अलग-अलग चेतावनी वाले निशान लगाने होंगे। इन निशानों के जरिए ग्राहकों को आसानी से पता चल सकेगा कि किसी खाने में फैट, शुगर या नमक कितना ज्यादा है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को इस व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर चेतावनी का निशान लाल रंग के षटकोण (छह कोने वाले निशान) के रूप में होना चाहिए। इस पर संबंधित जानकारी और तस्वीर भी होनी चाहिए। जैसे हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट। यानी अगर किसी पैकेट में फैट, शुगर और नमक तीनों की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है, तो उसके लिए तीन अलग-अलग चेतावनी वाले निशान लगाने होंगे। एक ही निशान में तीनों की जानकारी देना काफी नहीं होगा।सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को निर्देश दिया कि खाने में शुगर की कुल मात्रा (Total Sugar) और सैचुरेटेड फैट को ध्यान में रखकर चेतावनी की सीमा तय की जाए। केवल ऊपर से मिलाई गई चीनी या फैट को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि चेतावनी की सीमा तय करते समय वैज्ञानिक तथ्यों और रिसर्च का ध्यान रखा जाए। अगर सीमा बहुत कम रखी गई तो लगभग हर पैकेट पर चेतावनी लगानी पड़ेगी। इससे लोग इन निशानों को गंभीरता से लेना बंद कर सकते हैं। वहीं, अगर सीमा बहुत ज्यादा रखी गई तो कई ऐसे उत्पाद भी चेतावनी से बच जाएंगे, जिनमें नुकसान पहुंचाने वाले तत्व ज्यादा हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर लाल निशान का आकार पैकेट के मुख्य हिस्से का करीब 4 से 5 फीसदी होना चाहिए, ताकि ग्राहक खरीदारी के समय इसे आसानी से देख सकें। इसके अलावा निशान के अंदर लिखे शब्दों का आकार भी ऐसा होना चाहिए कि सामान्य रोशनी में उन्हें आसानी से पढ़ा जा सके। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 2020 के फूड सेफ्टी और लेबलिंग नियमों को भी सही तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब होने पर नाकाम रहने वाले राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित जिलों पर जुर्माना लगाने की बात कही थी।
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों में सही खानपान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्कूलों के पाठ्यक्रम में जरूरी बदलाव किए जाएं और बच्चों को पौष्टिक भोजन के बारे में सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि व्यावहारिक तरीके से भी जानकारी दी जाए। इसके लिए स्कूलों में वर्कशॉप, दूसरी गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है, ताकि बच्चे समझ सकें कि कौन सा खाना सेहत के लिए अच्छा है और किससे बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करने की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी देने को कहा है। इसके लिए 10 हफ्ते बाद मामले को फिर सुनवाई के लिए लगाया गया है। FSSAI को इस दौरान अपनी रिपोर्ट और हलफनामा कोर्ट में जमा करना होगा।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।