कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) को 2026 का नोबेल पुरस्कार (साहित्य) दिया गया है। गुरुवार स्वीडिश अकादमी ने इसकी घोषणा की। उन्हें यह सम्मान शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ने वाले उनके साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक लेखन के लिए दिया गया है। रचनाओं में कविता, अनुवाद, शास्त्रीय साहित्य और आधुनिक लेखन के बीच संवाद देखने को मिलता है। जानें लेखिका ऐन कार्सन के बारे में…
स्वीडिश अकादमी साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। नोबेल कमेटी के मुताबिक, 2026 में कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान “शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ने वाले उनके साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक लेखन” के लिए दिया गया है।
2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 अक्तूबर को मेडिसिन से शुरू हुई थी। इसके बाद फिजिक्स और केमिस्ट्री के पुरस्कारों का एलान हुआ। अब साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है।
ऐन कार्सन की रचनाओं में क्या खासियत?
नोबेल कमेटी के मुताबिक, ऐन कार्सन का साहित्य अपनी साहसिक शैली और नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है। उन्होंने शास्त्रीय साहित्यिक परंपरा को आधुनिक लेखन के साथ जोड़ते हुए साहित्य में नए रूप और अभिव्यक्ति के तरीके विकसित किए हैं। ऐन कार्सन कनाडा की प्रमुख समकालीन लेखिकाओं में शामिल हैं। उनकी रचनाओं में कविता, अनुवाद, शास्त्रीय साहित्य और आधुनिक लेखन के बीच संवाद देखने को मिलता है।
कौन हैं नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता ऐन कार्सन?
1950 में कनाडा के टोरंटो में जन्मीं ऐन कार्सन ने अपने पूरे साहित्यिक जीवन में कविता लेखन के साथ अनुवाद और अध्यापन का काम किया है। उनका लेखन भाषा के शब्दों की गहरी पड़ताल और नए अर्थ तलाशने की कवि की कोशिश के मेल पर आधारित रहा है। कार्सन ने खुद शब्दों की व्युत्पत्ति (etymology) को अपने लेखन का शुरुआती बिंदु बताया है।
