फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: स्कूलों के गेट पर आगजनी 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों?

14
Share

एजेंसी समाचार
पेरिस। फ्रांस में छात्र स्कूलों की खराब स्थिति, लंबे पढ़ाई के घंटों, कर्मचारियों की कमी और बजट में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को 564 स्कूलों में प्रदर्शन या व्यवधान की घटनाएं सामने आईं। करीब 400 हाईस्कूल बंद रहने की आशंका थी। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, करीब 170 छात्र और कम से कम 65 कर्मचारी घायल हुए हैं। आंदोलन के दौरान आगजनी और पुलिस से झड़पों के बीच सरकार ने अभिभावकों से बच्चों को प्रदर्शन से दूर रखने की अपील की है।
फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ गया है। छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को कई जगह स्कूलों के गेट बंद कर दिए गए। कुछ जगह आगजनी हुई। पुलिस के साथ छात्रों की झड़पें भी हुईं। यह आंदोलन पिछले सप्ताह पेरिस से शुरू हुआ था। अब यह देश के दूसरे हिस्सों में भी फैल गया है।
छात्रों का कहना है कि स्कूलों में पढ़ाई के घंटे बहुत लंबे हैं। कक्षाओं में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। कई कमरों में बहुत गर्मी रहती है। शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों की कमी से भी पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्र स्कूलों के बजट में कटौती का भी विरोध कर रहे हैं।
फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को दिन की शुरूआत से 564 स्कूलों में प्रदर्शन या किसी तरह की रुकावट की घटनाएं सामने आईं। शिक्षा मंत्री एडुआर गेफ्रे ने कहा कि देश के करीब 3,700 हाईस्कूलों में से लगभग 400 शुक्रवार को बंद रहने की आशंका थी। कई स्कूलों ने आॅनलाइन पढ़ाई कराने की योजना भी बनाई।