Share

एजेंसी समाचार
नागोया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने चीन को फाइनल में 1-0 से हराया। भारत ने इस तरह 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा समाप्त किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की और अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा। भारत ने ना सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि चीन को स्वर्ण का बचाव करने से रोका।
शुरूआत से बनाया दबाव
भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ पहले क्वार्टर से दबाव बनाया। बलजीत कौर को छठे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन भारत ने चीन पर दबाव बनाया और भारत के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इस तरह भारत ने शुरूआत में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत को इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम बढ़त दोगुना करने से चूक गई। हालांकि, पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारतीय टीम बढ़त बनाए रखी।
चीन ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार भारत पर दबाव बनाए रखा। चीन ने तब राहत की सांस ली, जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला। चीन के लिए बराबरी हासिल करने के यह शानदार मौका था, लेकिन भारतीय महिला टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने दमदार बचाव कर चीन को बराबरी करने से रोका। इसके बाद भी चीन का आक्रामण जारी रहा, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन कर चीन की हर कोशिश को नाकाम किया। दूसरे क्वार्टर में भारत अधिक डिफेंसिव होकर खेल रहा था। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा। इस दौरान 28वें मिनट में वेन डान को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त ली, लेकिन चीन लगातार आक्रमण करता रहा। इस दौरान भारत ने डिफेंस में शानदार खेल दिखाया। भारत के पास बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती थी। भारतीय खिलाड़ियों ने चीन के हर हमले को नाकाम किया और अंत तक बढ़त बनाए रखी। चीन ने आखिरी कुछ मिनटों में रणनीति में बदलाव किया और अपने गोलकीपर को बाहर बैठाया। चीन ने इस तरह अटैकिंग में एक अतिरिक्त खिलाड़ी को उतारा। लेकिन उसकी रणनीति सफल नहीं हुई क्योंकि भारत ने अंत में डिफेंस से ज्यादा अटैकिंग करने पर ध्यान दिया। जैसे ही अंतिम सीटी बजी भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। भारत के लिए लालरेमसियामी का एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ। भारत पूरे टूनार्मेंट में अजेय रहा और आखिरकार 44 साल का सूखा समाप्त करने में सफल रहा।
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स में महिला हॉकी का फाइनल एक घंटे विलंब से शुरू हुआ क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में एक हादसे की वजह से यह जाम लगा था हालांकि इसका टीम बसों से कोई सरोकार नहीं था। इस जाम की वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देर से पहुंचे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन ये 4:30 बजे से शुरू हुआ।
भारत ने एशियाई खेलों में एकमात्र स्वर्ण 1982 में दिल्ली में जीता था जब महिला हॉकी को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा लेकिन क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लेकिन सलीमा टेटे की अगुआई वाली इस टीम ने इस बार स्वर्ण जीतने का मौका नहीं छोड़ा। भारत और चीन के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 12 चीन ने और 12 ही भारत ने जीते, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।