यूपी में बड़ा हादसा: फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे

14
Share

फतेहपुर.
यूपी के फतेहपुर जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढह गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे गए। कस्बा निवासी गृहस्वामी सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर सब्जी व फल विक्रेता है। परिवार के लोग सोमवार शाम को खाना पका रहे थे।
अचानक गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट हुआ। विस्फोट में दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ लोग दब गए। आसपास के कई मकान भी चपेट में आए हैं। पुलिस व स्थानीय लोग परिवार को रेस्क्यू करने में जुटे हैं।