हड्डियों की बीमारी से दूर रहना है तो डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

9
Share

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो उसे पूरा करने के लिए अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करें
कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन हमारे देश में लगभग हर तीसरे व्यक्ति में कैल्शियम की कमी है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में इन कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करें। साथ ही ‘माई एक्सपर्ट डॉक्टर’ की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि एक दिन में इन फूड्स को कितनी मात्रा में खाना चाहिए ताकि डेली कैल्शियम रिक्वायरमेंट की मात्रा पूरी हो।
दिन में कितना कैल्शियम खाएं?
डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि एक 19-50 वर्ष के लोगों को प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। हालांकि, उम्र के अनुसार यह मात्रा बदलती है। उदाहरण के लिए, 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और बुजुर्ग पुरुषों के लिए यह आवश्यकता 1200 मिलीग्राम हो जाती है।
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
रागी: अपनी डाइट में दो मीडियम साइज़ रागी की रोटियों को शामिल करें। दो रागी की रोटियों में लगभग 200 से ढाई सौ मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
भुना हुआ तिल: दिन में दो चम्मच भुना हुआ तिल का सेवन करें। दो चम्मच तिल का सेवन करने से आपको एक सौ अस्सी मिलीग्राम से दो सौ मिलीग्राम तक तक कैल्शियम मिलेगा।
हरी पत्तेदार सब्जियां: कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। दिनभर में आप एक कटोरी हरी सब्जियों का सेवन करें। इससे आपको आराम से दो सौ मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाएगा।
बादाम: एक दिन में आप आठ से दस बादाम का सेवन करें। अगर आप एक दिन में दस बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपको अस्सी से सौ मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाएगा।
छोले: अगर आप एक कटोरी छोले का सेवन करते हैं तो आपको आराम अस्सी से सौ मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकते हैं। अगर आप इनकी मात्रा कैलकुलेट करेंगे तो आपको लगभग 800 मिलीग्राम कैल्शियम इनसे मिल जाएगा। बाकी के बचे हुए दो सौ मिलीग्राम कैल्शियम आपको लंच और डिनर से मिल जाएगा।