‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया

7
Share

‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिसमें नेटिजन्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं।बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ और दमदार अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपने सबसे आइकॉनिक और डार्क गैंगस्टर अवतार में बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है। इस अगस्त रिलीज होने वाली फिल्म के 1.5 मिनट के इस टीजर ने जहां एक तरफ फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर इंटरनेट पर बहस भी छिड़ गई है। अदिवि शेष से लेकर तमाम फिल्म क्रिटिक्स और फैंस इमरान हाशमी की इस मासी वापसी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। टीजर में दिखाए गए लंबे बालों वाले लुक, थाईलैंड की लोकेशन्स, दमदार डायलॉग्स और अमाल मलिक द्वारा रीक्रिएट किए गए आइकॉनिक गाने ‘तो फिर आओ’ की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहे। एक्स पर यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया है, इमरान के कोस्टार अदिवि शेष ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे कॉलेज की यादें ताज़ा हो गईं! बहुत पसंद आया, इमरान सर, वो दिल को छू लेने वाली धुन, इस अगस्त में Awarapan2 देखने का बेसब्री से इंतजार है।’
एक और शख्स ने लिखा, ‘इस बार या तो यह आवारापन खत्म होगा… या मैं… Awarapan2 का टीजर आ गया है… और यह जबरदस्त है! ‘तो फिर आओ’ गाने का नया वर्शन सीधे दिल को छूता है और पुरानी यादें ताजा कर देता है। लगता है EmraanHashmi विशेष फिल्म्स के साथ जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाके के लिए तैयार हो जाइए!
एक नेटिजन ने लिखा, ‘आवारापन 2 पूरी तरह से निराशाजनक है! इसमें इमरान हाशमी बिल्कुल बेजान और बेअसर लग रहे हैं। उनके और दिशा पटानी के बीच जरा भी केमिस्ट्री या इमोशनल कनेक्शन नहीं है, दिशा के चेहरे पर बस खाली और बनावटी भाव दिख रहे हैं। सबसे पहले मुख्य गायक की आवाज में कोई जान नहीं है और न ही कोई इमोशनल गहराई है, समय रहते उन्हें आवाज बदलने की सख्त जरूरत है! टीजर इतना छोटा क्यों था? शायद इसलिए क्योंकि दिखाने के लिए कोई कंटेंट ही नहीं था। उन्होंने उस इंटेंस और दर्द भरी आत्मा को पूरी तरह खत्म कर दिया है जिसने ओरिजिनल फिल्म को मास्टरपीस बनाया था। यह बस पैसे कमाने के लिए बनाई गई एक सस्ती और बेजान कोशिश है!’एक फैन ने इमरान की तारीफ करते हुए लिखा,’इमरान हाशमी की जबरदस्त वापसी, Awarapan2 का टीजर अब आ गया है और इसे अभी से ब्लॉकबस्टर मानिए, इस जबरदस्त फिल्म से टकराने वाली बाकी सभी फिल्मों को दूर ही रहना चाहिए। यह एक तूफान है।’एक एक्स यूजर ने टीजर के पॉजिटिव और निगेटिव दोनों प्वाइंट साझा किए, ‘आवारापन 2 टीजर रिव्यू- ब्लॉकबस्टर, इमरान हाशमी की जबरदस्त वापसी, यह इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म होगी जो ₹100 करोड़ नेट कमाएगी। अच्छी बातें- शुरुआत का बाइक सीक्वेंस, शिवम की दमदार आवाज, शबाना आजमी का लुक, इंट्रो फाइट सीक्वेंस, “या तो आवारापन खत्म होगा या मैं” वाला डायलॉग, पीछा करने वाले सीक्वेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक। कमियां- मुख्य गायक की आवाज उम्मीद के मुताबिक नहीं है, इसे बदलने का अभी भी समय है, टीजर थोड़ा और लंबा हो सकता था। यह पक्का ब्लॉकबस्टर है, निर्देशन के आधार पर दुनिया भर में ₹200 करोड़ कमा सकती है।’एक और शख्स ने खास बातें साझा कीं, ‘खास बातें- इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक अवतार में वापस आ गए हैं। डार्क, ग्रिटी गैंगस्टर वाइब ओरिजिनल फिल्म जैसा ही है। शानदार विज़ुअल्स और इंटरनेशनल लोकेशन्स। दमदार डायलॉग्स और पुरानी यादें ताजा करने वाला ओरिजिनल म्यूजिक। चिंताएं-दिशा पटानी की कास्टिंग पर सवालिया निशान है।’बंटवारा 1947’ के साथ टकराव ओपनिंग पर असर डाल सकता है, अगर कंटेंट अच्छा रहा तो आवारापन में 2026 की डार्क हॉर्स बनने की पूरी क्षमता है। बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज आने वाला है।’एक फैन ने तारीफ में लिखा, ‘आवारापन 2 टीजर रिव्यू- क्या शानदार वापसी है! 1.5 मिनट के टीजर में पुरानी यादें, रोमांच और थ्रिल सब कुछ है। इमरान हाशमी का लंबे बालों वाला लुक, दमदार वॉयसओवर, जबरदस्त डायलॉग, दिशा पटानी की शानदार झलक, शबाना आजमी का खतरनाक विलेन अवतार, थाईलैंड के बेहतरीन विज़ुअल्स, बारिश में फाइट सीक्वेंस, बाजूका एक्शन और जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर, सब कुछ एकदम सही है। अमाल मलिक का रीक्रिएट किया हुआ “तो फिर आओ” गाना रीमिक्स जैसा नहीं लगता, यह वही भावनाएं वापस लाता है जिसने ओरिजिनल गाने को आइकॉनिक बनाया था। इसमें मास अपील, एक्शन, रोमांस, ड्रामा और इमोशन का मिश्रण है। VFX सॉलिड लग रहे हैं और टीज़र हर मामले में खरा उतरता है। अवारापन 2 वह इमरान हाशमी फिल्म है जिसका हम सभी को इंतज़ार था। अगर फिल्म इस टीजर जैसी ही रही तो इसमें जबरदस्त ब्लॉकबस्टर बनने की क्षमता है।’एक शख्स ने लिखा, ‘आवारापन 2 टीजर रिव्यू – कुछ भी नया नहीं, पुरानी यादों को फिर से भुनाने की एक और कोशिश, यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होगी। बंटवारा 1947 इसे बुरी तरह पछाड़ देगी। किसी न किसी मोड़ पर बॉलीवुड को पुरानी यादें बेचना बंद करके फिर से नई कहानियाँ सुनाना शुरू करना होगा।’