“आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने कार्यालय में मा० आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की गई

5
Share

बड़‌कोट, उत्तरकाशी के पेंशन, ग्रेच्युटी, राशिकरण से संबंधित शिकायती प्रकरण पर जिलाधिकारी, उत्तरकाशी की ओर से श्री मुकेश चन्द रमोला, उपजिलाधिकारी, पुरोला, श्री राम लाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील पुरोला तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि प्रार्थी को दिनांक 02.10.1988 से पेंशन आदि का लाभ दिया जाना चाहिए। उप जिलाधिकारी, पुरोला द्वारा सुनवाई में मा० आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में विचाराधीन है। मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के आदेश के अनुसार प्रकरण का निस्तारण कर दिया जायेगा। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। श्री दौलतराम सेमवाल, नौगांव, उत्तरकाशी के नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर श्री विकास श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मण्डल, रुद्रप्रयाग, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड, चमोली तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। मा० आयोग द्वारा सुनवाई में दोनों पक्षों को सुना गया। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण मा० न्यायालय में विचाराधीन है। मा० न्यायालय के आदेश के अनुसार प्रकरण का निस्तारण किया जायेगा। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती शोभना निवासी रांघड़वाला, हरिद्वार के पैतृक सम्पत्ति संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी, हरिद्वार की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ, जिस पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा शिकायर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री अंकित चौधरी उपस्थित हुए। आज आहूत सुनवाई में मा० आयोग द्वारा कुल 02 शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान निस्तारण किया गया। सुनवाई में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह तथा कार्मिक श्री मोहित, श्रीमती माया, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।