देर रात से सुबह तक सड़कों पर उतरी दून पुलिस, जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान

5
Share

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात और सुबह तड़के सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर से लेकर देहात तक आने-जाने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की।
अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके सत्यापन संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गईं। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग अभियान का जायजा लिया।
इसके अलावा अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय सीमाओं के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। दून पुलिस का यह अभियान जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।