छठी मंजिल से कूदने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, महिला की बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई।

7
Share

हैदराबाद में एक महिला टेकी अपनी 6 महीने की बेटी को लेकर छठी मंजिल से कूद गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला तकनीशियन ने एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात ये रही कि महिला अपने साथ छह महीने के बच्चे को लेकर बिल्डिंग से नीचे कूदी थी। इस घटना में महिला की तो मौत हो गई, लेकिन छह महीने का बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। ईशा साहू (37) नाम की एक महिला तकनीशियन ने शुक्रवार शाम को अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। छठी मंजिल से कूदने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, महिला की बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई। महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर कूदी थी, लेकिन बच्ची अपार्टमेंट की चारदीवारी में लगी सौर ऊर्जा की बाड़ के तारों पर गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई।ईशा साहू मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और वह सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करती थी। महिला का पति भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है, और वह भी सॉफ्टवेयर क्षेत्र में ही कार करता है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्ची को होश में आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पास के एक अपार्टमेंट के चौकीदार ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने पति को दुकान पर भेज दिया था और फिर उसके जाने के बाद छठी मंजिल से कूद गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “पति के लौटने से पहले ही महिला अपनी बच्ची के साथ अपार्टमेंट की छत से कूद गई। बच्ची बच गई क्योंकि वह केबलों पर गिरी और लटक गई।” मृतक महिला के परिवार में उसका पति और दो बेटियां हैं। दोनों की की शादी को 13 साल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि महिला छह महीने पहले बेटी के जन्म के बाद से ही अवसाद से पीड़ित थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।