ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई

9
Share

ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। खेलते वक्त बच्चा पानी में गिर गया। बच्चे के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
यूपी में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में बीते बुधवार की दोपहर 5 साल के एक बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था। गड्ढा गहरा होने की वजह से बच्चा उसी फंस गया और बाहर निकल पाया। बाद में उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले उमेश कुमार का 5 साल का बेटा देव छपरौला गांव के एक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उमेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। देव बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद वह खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया था लेकिन वह लौटकर नहीं आ पाया। पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम है। प्रीत विहार कॉलोनी से निकलने वाला पानी घर से कुछ ही दूरी पर एक गड्ढे में जमा होता है। खेलते समय देव अचानक उस पानी भरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे के गिरने का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला।फिर देव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह गड्ढा इलाके के एक किसान के खाली खेत में बना है, जिसमें कॉलोनी का पानी जमा होता है। परिजनों ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।