2024 का साल बीजेपी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के साथ की जरूरत थी। केंद्र में हालात अभी भी जस के तस हैं, लेकिन राज्यों में बीजेपी की मजबूत पकड़ एनडीए सरकार को और ज्यादा मजबूत करती है।2025 में कितना बदला देश का सियासी नक्शा, रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर पहुंची बीजेपी साल 2025 में दो चुनाव हुए और दोनों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में पार्टी अपने दम पर सत्ता में आई। वहीं, बिहार में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत भले ही चुनौतीपूर्ण रही हो, लेकिन 2025 बीजेपी और एनडीए के लिए शानदार रहा है। मौजूदा समय में 21 राज्यों में बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है। वहीं, एक साल पहले 20 राज्यों में एनडीए गठबंधन की सरकार थी। 2025 में कुल दो चुनाव हुए और दोनों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पहले दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद सरकार में वापसी की। इसके बाद बिहार में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करते हुए अपनी पकड़ मजबूत की और एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई।
2024 में हुए चुनावों के नतीजे
राज्य
चुनाव कब हुए
कुल सीटें
विजेता पार्टी/गठबंधन
मुख्यमंत्री
अरुणाचल प्रदेश
भाजपा
पेमा खांडू (BJP)
सिक्किम
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
प्रेम सिंह तमांग (SKM)
आंध्र प्रदेश
टीडीपी + एनडीए (चंद्रबाबू नायडू)
एन. चंद्रबाबू नायडू (TDP)
ओडिशा
भाजपा
मोहन चरण मांझी (BJP
हरियाणा
भाजपा
नायब सिंह सैनी (BJP)
जम्मू-कश्मीर
नेशनल कॉन्फ्रेंस + (INDIA)
ओमर अब्दुल्ला (NC)
महाराष्ट्र
महायुति (BJP + शिवसेना + NCP)
देवेंद्र फडणवीस (BJP)
झारखंड
झारखंड मुक्ति मोर्चा + (INDIA)
हेमंत सोरेन (JMM)
2025 में देश के सियासी नक्शे में सबसे अहम बदलाव यह हुआ कि दिल्ली में एक दशक बाद आम आदमी पार्टी सत्ता से बेदखल हुई और 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में लौटी। देश के नक्शे में दिल्ली बेहद छोटा नजर आता है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करना कितना अहम है। यह सभी पार्टियां बखूबी जानती हैं। इसी वजह से यह इस साल बीजेपी की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। वहीं, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी हार रही। कांग्रेस के लिए यह साल बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों में पार्टी का वोट प्रतिशत बेहद कम था और सीटें न के बराबर रहीं। ऐसे में लगभग 70 साल तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस के लिए वापसी की राह और मुश्किल होती नजर आ रही है। बिहार में पहले से ही एनडीए सरकार थी और अभी भी एनडीए ही सत्ता में है, लेकिन पहले आरजेडी की सीटें सबसे ज्यादा थीं और अब बीजेपी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं।
2026 में चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से असम और केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए की सरकार है। केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में नहीं है। अगर इनमें से किसी भी राज्य में बीजेपी या एनडीए सत्ता हासिल करता है तो बीजेपी इतिहास रच देगी। यह पहला मौका होगा, जब 22 राज्यों में बीजेपी सत्ता में होगी। इससे पहले 2018 में बीजेपी 21 राज्यों में सत्ता में रह चुकी है और मौजूदा समय में भी पार्टी 21 राज्यों में सत्ता में है।
इन राज्यों में बीजेपी/एनडीए की सरकार
उत्तराखंड
हरियाणा
राजस्थान
गुजरात
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
ओडिशा
आंध्र प्रदेश
सिक्किम
त्रिपुरा
मेघालय
असम
मणिपुर
नागालैंड
अरुणाचल प्रदेश
दिल्ली
पुडुचेरी
गोवा











