औषधीय गुणों से भरपूर शहद में काली मिर्च मिलकर चुटकी भर मिक्स कर ले

62
Share

औषधीय गुणों से भरपूर शहद में इस मसाले को मिक्स करके खाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है शहद और किचन में रखे इस मसाले को मिलाकर खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाया जा सकता है। हम काली मिर्च की बात कर रहे हैं। काली मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता। काली मिर्च सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। आइए शहद और काली मिर्च को मिक्स करके कंज्यूम करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।फायदे ही फायदे- पुराने जमाने में जब भी सर्दी, खांसी, जुकाम या फिर गले की खराश जैसी समस्या होती थी, तब शहद में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाने की सलाह दी जाती थी। शहद और काली मिर्च का मिश्रण शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकता है। दिल की सेहत के लिए भी इस मिक्सचर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।गौर करने वाली बात- वेट लॉस के लिए भी इस मिश्रण को कंज्यूम किया जा सकता है। शहद और काली मिर्च मिलकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और फैट को तोड़ते हैं। शहद और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है। गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शहद के साथ काली मिर्च का सेवन किया जा सकता है।सेवन कैसे करें- सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून शहद निकाल लीजिए।शहद में इस चीज को मिलाएं, खाने से दूर हो जाएगी खांसी-गले की खराश, वजन घटाने में भी असरदार अब एक चौथाई काली मिर्च को कूट जिए। आपको चुटकी भर काली मिर्च पाउडर को शहद के साथ मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में सोने से लगभग एक घंटे पहले इस मिश्रण का सेवन कर लेना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको इस मिश्रण को खाने के बाद पानी नहीं पीना है।