एयरपोर्ट पर व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी का पहला बयान

35
Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के लिए गुरुवार शाम भारत पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास दोस्त के लिए एक स्वागत संदेश जारी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करके खुशी हुई। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।”