यूपी सरकार के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने पोस्ट किया, ”अब हर नगरीय समस्या का समाधान, सिर्फ एक कॉल पर! नगर सेवाओं से जुड़ी आपकी हर समस्या- जल भराव, पथ प्रकाश, स्वच्छता, कर भुगतान या कूड़ा कलेक्शन- अब सिर्फ एक नंबर पर दर्ज करें और पाएं त्वरित समाधान। ये हेल्पलाइन नंबर- 1533 है।”
इसके साथ ही पोस्ट में ये भी लिखा गया कि एक नंबर, कई समाधान- नागरिक सुविधा हमारी प्रतिबद्धता। अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के पोस्ट में बताया गया कि अगर आपके घर के पास कहीं स्ट्रीट लाइट खराब हो, जिसकी वजह से सूरज डूबने के बाद गली में अंधेरा रहता है, पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है, कहीं पाइप लीक कर रहा है, कहीं कोई पशु मरा पड़ा है या आपको जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी आ रही है। अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का दावा है कि हेल्पलाइन नंबर- 1533 पर सिर्फ एक कॉल करने से आपकी परेशानी सुलझ जाएगी।
यूपी में अब एक फोन कॉल पर साफ कराएं घर के बाहर की नाली, नोट कर लीजिए ये नंबर
घर के बाहर गली में नगर निगम का कर्मचारी साफ-सफाई नहीं करता है तो आप यूपी सरकार के नगर विकास विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
यूपी सरकार के नगर विकास विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
अगर आपके घर के बाहर बनी नाली बजबजा रही है, वह कई दिन से साफ नहीं हुई है और बाहर सड़क पर सफाई कर्मचारी ने लंबे वक्त से झाड़ू भी नहीं लगाई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इसका समाधान सिर्फ फोन कॉल पर हो जाएगा। यूपी सरकार के नगर विकास विभाग के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक हेल्पलाइन नंबर पोस्ट किया गया है। अब आपको चिंता नहीं करनी है कि किसी पार्षद, नगर निगम कर्मचारी या किसी स्थानीय नेता से गली-मोहल्ले की सफाई के लिए जान-पहचान बनानी जरूरी है। अब एक कॉल पर आप जल भराव, साफ-सफाई और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।











