गंगा घाट का वातावरण हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज रहा है

39
Share

मेला स्थल पर लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। चौथे दिन मंगलवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंच चुके हैं। गंगा घाट का वातावरण हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज रहा है।
बुधवार को मुख्य स्नान है। मंगलवार की सुबह से दीपदान करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। गंगा किनारे पहुंचे लाखों श्रद्धालु मंगलवार की शाम गंगा किनारे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।मेले में लगातार श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर-ट्रालियों में आने का सिलसिला जारी है। मवाना से मखदूमपुर मेले तक जाम न लगे इस पर विशेष ध्यान है।
कार्तिक पूर्णिमा पर हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु स्नान, पूजा और दीपदान के लिए घाट पहुंचे। मेला स्थल पर श्रद्धा, उल्लास और संस्कृति का संगम दिखाई दे रहा है। आज शाम को घाटों पर दीपदान किया जाएगा।
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जिसकी भव्यता और दिव्यता लगातार बढ़ती जा रही है। गंगा किनारे आस्था के साथ उल्लास, उमंग व संस्कृति का संगम नजर आने लगा है।बाजारों में जमकर खरीदारी हों रही है। भोर से लेकर सूर्यास्त तक श्रद्धालुओं का जमघट गंगा घाट पर लग रहा है। गंगा किनारे उमड़ रहा श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, दीपदान आज