मौसम अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी होने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों और शीतकालीन खेलों के शौकीनों का उत्साह और बढ़ जाएगा। पर्यटन जगत के लोगों ने बर्फबारी का स्वागत किया है और आने वाले सर्दियों के मौसम, खासकर स्कीइंग और अन्य बर्फीली साहसिक गतिविधियों के लिए के लिए आशा व्यक्त की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को कई जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना है। गढ़वाल मंडल के जिलों उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान गिरने से यहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, उत्तराखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार को ताज़ा बर्फबारी हुई, जिससे अफ़रवात और मुख्य कटोरा क्षेत्र सफ़ेद चादर से ढक गया। बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, जो सर्द मौसम का आनंद लेते और सर्दियों के मनमोहक दृश्यों को कैद करते देखे गए।











