‘ऑपरेशन सिंदूर जारी, पाकिस्तान ने जरा सी गड़बड़ी की तो मिलेगा करारा जवाब’, संसद में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोल रहे हैं। सदन में वह ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर समेत कई मुद्दों पर जवाब दे रहे हैं। वह एक-एक कर विपक्ष को भी करारा जवाब दे रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में आज चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सवालों के जवाब दे रहें। सदन में वह ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर समेत कई मुद्दों पर जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी सदन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस मजा ले रही थी।
पीएम मोदी ने कहा कि जब सीमा पर सेनाएं सक्षम होती हैं। तभी लोकतंत्र भी मजबूत होता है। कांग्रेस ने सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सोचा तक भी नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन महादेव पर कहा कि पहलगाम आतंकियों को कल मार गिराया गया है। विपक्ष के लोगों ने ऑपरेशन महादेव पर भी सवाल उठाए हैं।
पीएम मोदी ने संसद में कहा कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता और बदलता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक बिल्कुल नए सदस्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो तमाशा था। कांग्रेस का ये बयान जख्मों पर तेजाब छिड़कने जैसा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के एक हजार मिसाइलें और ड्रोन मार गिराए गए। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम की हर जगह चर्चा हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष पर पूरा देश हंस रहा है। कांग्रेस पूछ रही है कि ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका? इसलिए उनको जवाब है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी और उनके आका रो रहे हैं। इधर भारत में भी कुछ लोग रो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सदन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। पाकिस्तान ने जरा सी गड़बड़ करी तो करारा जवाब मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस अपने मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा अमेरिका के उप राष्ट्रपति का फोन आ रहा था, मैं उनका फोन नहीं उठा पाया। तब मैंने दुबारा से कॉल बैक किया तब उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। तब मेरा उनको जवाब था कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा। हम गोली का जवाब गोले से देंगे। ये सब 9 मई की रात की बात है। 10 मई की सुबह हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इतना बड़ा प्रहार होगा, उसने सोचा नहीं होगा। भारत के हमलों से डर कर पाकिस्तान के डीजीएमओ का फोन भारत आया। तब उसने कहा कि प्लीज अब बस करो… अब न मारो, बहुत मार खा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना को चंद मिनटों में बता दिया कि हमारा ये लक्ष्य था, जो हमने हासिल कर लिया। हमने अपना लक्ष्य 100 प्रतिशत हासिल किया।
संसद में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने सटीक तरीके से आतंकियों के नाभि पर हमला किया है। हमारी सेना ने 100 प्रतिशत सटीक हमला किया और उनके आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई को हमने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का ऐलान किया था। कांग्रेस ने सेना का समर्थन नहीं किया। विपक्ष पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को भी आगे बढ़ा रहा था।
संसद में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस मजे ले रही थी। निर्दोषों की हत्या पर कांग्रेस राजनीति कर रही थी। कांग्रेस छिछोरापन कर रही थी।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को दुश्मन देश पर कार्रवाई करने से रोका नहीं। 193 देशों में सिर्फ 3 देश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया। बाकी सभी देश भारत के समर्थन में रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने देख लिया है कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर ने तय कर दिया है कि भारत अपनी तरह से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जवाब देता रहेगा।
पीएम मोदी ने संसद में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने ऐसा हमला किया कि पाकिस्तान के कई एयरबेस अभी भी ICU में हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला लिया है। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना को खुली छूट दी गई थी। ये भी कहा गया था कि सेना तय करे कि कब, कहां और कैसे जवाब देना है। ये मीटिंग में साफ-साफ कहा गया था।
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरे भारत ने साथ दिया। हमने आंतकियों को मिट्टी मिलाने का काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता है, मैं उन्हें आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं।
संसद में पीएम मोदी सीजफायर कैसे हुआ ये बताने वाले हैं। विपक्ष के एक-एक आरोप पर पीएम मोदी जवाब देंगे। कुछ ही देर में संसद में विपक्ष VS नरेंद्र मोदी की टक्कर होने वाली है।
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं। वह अब से कुछ ही देर में बोलने वाले हैं।











