नसों में दौड़ता खून बन रहा जान का दुश्मन, 30-32 की उम्र में हाई BP से बढ़ा पैरालिसिस का डर, रामदेव से जानें उपाय

71
Share

नसों में दौड़ता खून बन रहा जान का दुश्मन, 30-32 की उम्र में हाई BP से बढ़ा पैरालिसिस का डर, रामदेव से जानें उपाय
High BP Treatment By Ramdev: हाई ब्लड प्रेशर शरीर के लिए बहुत खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। इससे युवाओं में लकवा यानि पैरालिसिस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्वामी रामदेव से जानिए बीपी को कंट्रोल करने का आसान तरीका।
देश के 50% युवा आलस की वजह से फिजिकल एक्टिविटी से दूर हैं। मॉनसून के इस मौसम में तो आलस करने वालों की गिनती और बढ़ जाती है। कभी बारिश तो कभी गली-मोहल्ले में जमा हुआ बरसात का पानी उनको जिम-रनिंग-जॉगिंग से दूर रहने का बहाना दे देता है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ये बहानेबाज़ी उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। एक तो उमस भरे मौसम और तेजी से हाई लो होते टेंपरेचर की वजह से पहले ही नसों में सिकुड़न होने लगती है। उपर से फिज़िकल एक्टिविटी की कमी ब्लड सर्कुलेशन बिगाड़ देती है। नतीजा बीपी हाई होने लगता है। हाई ब्लड प्रेशर को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल मत कीजिए। क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही है कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सिर्फ 30-32 साल के युवाओं में पैरासिलिस के मामले बढ़ रहे हैं। चेहरा टेढ़ा हो रहा है और बोलने में दिक्कत बढ़ रही है। ये और खतरनाक इसलिए भी है क्योंकि देश में करीब 36 करोड़ लोग हाई बीपी की गिरफ्त में हैं और उनमें से आधे मरीजों को पता ही नहीं कि उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ा हुआ है। जिनको पता है उनमें से कई लोग इस परेशानी को सीरियस ही नहीं लेते हैं।
अगर आप हाई बीपी को सीरियस नहीं लेते तो लेना शुरू कर दीजिए। क्योंकि हाई बीपी आपके दिल-दिमाग-आंख, किडनी को भी डैमेज कर सकता है। ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, विज़न लॉस और किडनी फेलियर की वजह बन सकता है। लेकिन आप इन सारे खतरों से बच सकते हैं और उसके लिए कोई रॉकेट साइंस की ज़रूरत नहीं है। बस बाहर हो या घर के अंदर थोड़ा वक्त निकालिए और योग कीजिए। स्वामी रामदेव के उपाय से ब्लड सर्कुलेशन परफेक्ट बनाइए।
हाई बीपी के लक्षण
सिरदर्द
चेस्टपेन
चक्कर
तनाव
सांस लेने में दिक्कत
नसों में झनझनाहट
तेज़ धड़कन
हाइपरटेंशन कितना खतरनाक?
हार्ट अटैक
ब्रेन स्ट्रोक
डिमेंशिया
नज़र कमज़ोर
क्रोनिक किडनी डिज़ीज़
पैरालिसिस
जब बीपी हो हाई तो ना करें ये आसन
शीर्षासन
सर्वांगासन
दंड-बैठक
पावर योग
बीपी की टेंशन से कैसे बचें?
डाइट हेल्दी रखें
वजन कंट्रोल करें
नमक कम लें
योग-मेडिटेशन करें
अल्कोहल बंद कर दें
हाइपटेंशन की क्या है वजह?
गलत खानपान
वर्कआउट की कमी
अल्कोहल
स्मोकिंग
स्ट्रेस
मोटापा
कंट्रोल होगा बीपी
खूब पानी पीएं
स्ट्रेस कम लें
खाना समय से खाएं
हार्ट होगा मजबूत करें नेचुरल उपाय
1 चम्मच अर्जुन की छाल
2 ग्राम दालचीनी
5 पत्ते तुलसी
उबालकर काढ़ा बनाएं
रोज पीने से हार्ट हेल्दी
बीपी कंट्रोल रखने के लिए क्या करें?
1 किलो वजन घटाने से
1 पॉइंट कम होगा बीपी
5 ग्राम से ज्यादा
नमक न खाएं
30 मिनट वर्कआउट से
5 से 8 पॉइंट बीपी कम