‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक आउट, देखकर ताजा हो जाएंगी 17 साल पुरानी यादें

57
Share

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक आउट, देखकर ताजा हो जाएंगी 17 साल पुरानी यादें
हिट टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 से तुलसी विरानी का पहला लुक सामने आ गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस किरदार को अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने निभाया है।
स्मृति ईरानी सालों बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच तुलसी बनकर वापसी कर रही हैं। उनके बहुप्रतीक्षित धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से उनका पहला लुक इंटरनेट पर छा गया है। साल 2000 में प्रसारित हुआ ये धारावाहिक 2008 तक सफलतापूर्वक चलने वाला यह प्रतिष्ठित टेलीविजन शो अब अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसे लेकर फैंस बेहद खुश हैं। इस बीच शो से तुलसी वीरानी बनीं स्मृति ईरानी का पहला लुक भी सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद दर्शक बेहद खुश हैं।
सेलिब्रिटी पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ ने सोमवार को पोस्ट शेयर करके स्मृति ईरानी का पहला लुक शेयर किया। इस पोस्ट में, शो में तुलसी विरानी की भूमिका निभाने वाली स्मृति ईरानी को मैरून रंग की साड़ी में देखा जा सकता है, जिस पर उनकी सिग्नेचर स्टाइल लाल बिंदी है, साथ ही उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी कैरी की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में अपने विचार साझा किए।स्मृति ईरानी को तुलसी के लुक में एक बार फिर देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। स्मृति ईरानी के लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “सभी लोकप्रिय टीवी शो फिर से वापस लाओ।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “तुलसी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया।” एक और यूजर लिखती है- ‘हम बहुत ही उत्सुक हैं। प्लीज उन्हें लेकर जजमेंटल मत बनिए।’
पिछले हफ्ते स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की 25वीं सालगिरह पर इसके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “25 साल पहले, एक कहानी भारतीय घरों में दाखिल हुई और चुपचाप अनगिनत लोगों के जीवन का हिस्सा बन गई। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सिर्फ़ एक शो नहीं था – यह भावना, स्मृति, अनुष्ठान था। एक ऐसा समय जब परिवार सब कुछ रोककर एक साथ बैठते थे… रोते थे, हंसते थे, उम्मीद करते थे।” पोस्ट में आगे लिखा है, “हर उस दर्शक को धन्यवाद जिसने तुलसी को अपने परिवार का हिस्सा बनाया – यह यात्रा सिर्फ़ मेरी नहीं थी। यह हमारी थी। और हमेशा रहेगी।”प्रतिष्ठित शो के मुख्य स्टार कलाकारों में तुलसी विरानी के रूप में स्मृति ईरानी, ​​मिहिर मनसुख विरानी के रूप में अमर उपाध्याय, डॉ. मंदिरा गुजराल के रूप में मदिरा बेदी, गोवर्धन विरानी के रूप में दिनेश ठाकुर, अंबा विरानी के रूप में सुधा शिवपुरी और अन्य शामिल हैं। कथित तौर पर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन पहले 3 जुलाई, 2025 को प्रीमियर होने वाला था, हालांकि, अब इसमें देरी हो गई है।