: हनुमान मंदिर में फेंका गया बछड़े का सिर, लोगों में आक्रोश; हंगामे के बीच पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

1395
Share

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर मिला। पुजारी ने देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना त्रिवेणी नगर के हनुमंत नगर-तीन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर फेंका गया था। पुजारी विजय पुरी ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने लोगों को जानकारी दी। लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया।
बताया गया कि लगभग सात महीने पहले यहां पर गाय के पेट में चाकू घोंपा गया था। उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी मनबढ़ होते जा रहे हैं। मंदिर के आसपास मांस- मछली की दुकानें भी हैं। विरोध करने पर कई बार दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए लेकिन अंत में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शुक्रवार की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शाम को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके नाराजगी जताई। गो हत्या बंद करो…जैसे नारे लगाए। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।