Share

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में गुमसुम नजर आईं अनन्या पांडे, ब्रेकअप रूमर्स के बीच अकेले बैठे दिखीं एक्ट्रेस
अनन्या पांडे भी बाकी बॉलीवुड सितारों की तरह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग अटेंड करने के लिए इटली गई हैं। वहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस अकेले में वक्त बिताती नजर आई हैं।
बॉलीवुड सितारे इन दिनों इटली में अपना अच्छा वक्त गुजार रहे हैं। ये सितारे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग अटेंड करने के लिए वहां पहुंचे हैं। इस खास मौके पर ग्रैंड सेलिब्रेशन चल रहा है, जहां क्रूज पर थीम पार्टीज हो रही हैं। अनन्या पांडे भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग अटेंड करने के लिए इटली गई हुई हैं। हाल में ही उनकी तस्वीर भी सामने आई है। सामने आई इस तस्वीर में वो किसी पार्टी में फन करती नहीं दिख रही हैं, बल्कि अकेले गुमसुम बैठी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो खुद दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने आज पास के नजारे दिखाए हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का एक ही सवाल है कि वो बाकी लोगों की तरह एंजॉय क्यों नहीं कर रहीं।
दरअसल हाल में ही खबरें आईं कि अनन्या पांडे का ब्रेकअप हो गया है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर में दूरिया आ गई हैं। दोनों ने पूरी तरह से अपने रास्ते अलग कर लिए है। इसी ब्रेकअप के बीच ही अनन्या पांडे इटली पहुंची हैं। ऐसे में फैंस का कहना है कि ब्रेकअप की वजह से ही वो उदास हैं और मायूसी उनके चेहरे पर देखने को मिल रही है। हाल में ही ओरी का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें अनन्या ने अपना हाल बयां किया था। अनन्या ने बताया था कि उन्होंने अपनी आत्मा खो दी है। वैसे ब्रेकअप की खबरों के बीच ही अनन्या पांडे अपनी बेस्टी सुहाना खान के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंची थीं और अब वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग अटेंड करने गई हैं। फिलहाल ब्रेकअप की खबरों पर आनन्या और आदित्य रॉय कपूर दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है। किसी की ओर से भी आधिकारिक बयान नहीं आए हैं। याद दिला दें, बीते साल अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आईं। उन्होंने अपने रिश्ते पर कई दफा बात भी की। इसके अलावा दोनों अक्सर डेट पर जाते और लेट नाइट वक्त बिताते स्पॉट किए जाते थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों काफी क्लोज हैं और वो एक पोजेसिव गर्लफ्रेंड हैं। बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके रोल के लिए काफी तारीफें हुईं। वहीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो वो आखिरी बार वेब सीरीज ‘द नाइटमैनेजर 2’ में नजर आए। एक्टर की इस सीरीज की खूब चर्चा रही

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *