Share

देश में हर साल होगी 50 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री,टाटा मोटर्स की है दमदार तैयारी
टाटा मोटर्स वाहनों की बिक्री के अलावा, वाहन पार्क से जुड़े कारोबार जैसे कि स्पेयर पार्ट्स, डिजिटल और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान पर फोकस करेगी।टाटा समूह के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कहा कि घरेलू यात्री वाहन (पैसेंजर व्हीकल्स) सेगमेंट में अगले कुछ सालों में सालाना बिक्री 50 लाख के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है और टाटा मोटर्स इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार है। भाषा की खबर के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी के शेयरधारकों को दिए संदेश में उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में अपने सभी व्यवसायों में राजस्व वृद्धि और मजबूत मुक्त नकदी प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में यात्री वाहनों की बिक्री के 50 लाख के आंकड़े को पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 41 लाख था। चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करने तथा इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि वाहनों की बिक्री के अलावा, वाहन पार्क से जुड़े कारोबार जैसे कि स्पेयर पार्ट्स, डिजिटल और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे वाहन बिक्री कारोबार की अस्थिरता को कम करने में मदद मिलेगी।
पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री साल 2023 में 38,60,268 यूनिट रही। साल 2022 में यही बिक्री 34,89,953 यूनिट रही थी। देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी तेजी का रुझान है। टाटा मोटर्स इसमें अग्रणी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में लोगों का सबसे ज्यादा रुझान देखा गया है। महाराष्ट्र में कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या 4 लाख को छू गया है। देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें और इलेक्ट्रिक बाइक महाराष्ट्र में हैं। कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन में 7 लाख के साथ उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *