Share

आप की अदालत’ देखने के बाद PM मोदी ने माधवी लता को किया ट्वीट, लोगों से शो देखने की अपील की
‘आप की अदालत’ का एपिसोड देखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने माधवी लता को टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है।
हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने माधवी लता को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर माधवी लता का मुकाबला AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से होगा। उन्होंने ‘आप की अदालत’ के कटघरे में बेहद बेबाकी से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसंन्नता जाहिर की है। पीएम मोदी ने ‘आप की अदालत’ देखने के बाद माधवी लता को शाबाशी दी है।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है। आपने बहुत ठोस मुद्दे उठाए हैं, साथ ही तर्क और जुनून के साथ ऐसा किया है। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मैं सभी से आज सुबह 10 बजे या रात 10 बजे इस कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण देखने का भी आग्रह करता हूं। आप सभी को यह बहुत जानकारीपूर्ण लगेगा।”
बता दें कि माधवी लता का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है और न ही उन्हें सियासत का कोई अनुभव है, लेकिन ‘आप की अदालत’ में उन्होंने कुछ इस तरह से सवालों पर प्रतिक्रिया दी कि जनता उनकी हर बात पर ताली बजाने को मजबूर हो गई। माधवी लता ने पूरे शो के दौरान अपने जीवन के बारे में, सियासत में आने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उनसे असदुद्दीन ओवैसी के बारे में पूछा गया, हैदराबाद की लोकसभा सीट के बारे में सवाल हुए, और उन्होंने हर सवाल का किसी अनुभवी लीडर की तरह जवाब दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *